फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिल्मी गाने के विरोध पर ग्रामीण को धुना, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। डीजे पर भजन बजाने को कहने पर शनिवार रात को संचालक ने मारपीट करके ग्रामीण को घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। डीजे संचालक नेत्रपाल और जितेंद्र मौर्य डीजे पर फिल्मी गाने बजा रहे थे। गांव के ही भूप सिंह ने फिल्मी गानों के बदले भजन बजाने को कहा। इतना सुनते ही दोनों लोग गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित भूप सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार बालियान ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें