मीरगंज। समसपुर में खस्ताहाल सड़क की खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद रविवार को विभाग ने संज्ञान ले लिया है। पीडब्ल्यूडी ने मौके पर टीम को भेजकर मरम्मत शुरू करा दी है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
समसपुर गांव से गुजरने वाले मीरगंज–सिरौली मुख्य मार्ग पर गड्ढों और पानी-कीचड़ से लोग रोजाना परेशान थे। खबर छपने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और रास्ते पर मिट्टी व गिट्टी डालकर अस्थाई सुधार किया, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अमर उजाला का आभार जताया। ग्रामीण राजेश सिंह ने कहा कि कई महीनों से हम लोग परेशान थे। अब विभाग सक्रिय हुआ और रास्ता ठीक कराया गया। पीडब्ल्यूडी जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि बरसात के चलते सड़क ध्वस्त हो गई थी। विभाग ने अस्थायी रूप से मरम्मत करा दी है। जल्द ही सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाएगा। संवाद