फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम प्रधान ने दी गाली तो मजदूरों ने थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सिरौली। प्रधान की अभ्र्द्धता से आक्रोशित नरेगा कर्मियों ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को
विज्ञापन
सिरौली। मनरेगा मजदूरों को गाली-गलौज देने के साथ जातिसूचक शब्दों का उपयोग ग्राम प्रधान को करना भारी पड़ गया। इससे खफा मजदूरों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मजदूरों से तहरीर ली है।
विज्ञापन

ग्राम शाहबाजपुर के रोजगार सेवक ज्ञान देव ने तीन दर्जन मजदूरों के हस्ताक्षर के साथ शिकायती पत्र पुलिस को देकर बताया कि वह शनिवार को ग्राम पंचायत शाहबाजपुर में मनरेगा मजदूरों के साथ कार्य करने गए थे। उन्होंने कार्य शुरू ही किया था कि ग्राम प्रधान सफीकुर रहमान बैग अपने भाई नासिर बेग के साथ कार्य स्थल पर आ गए। मजदूरों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। इसी से नाराज दर्जन भर से अधिक मजबूर रोजगार सेवक के साथ थाने पर आ पहुंचे। उनके हाथों में फावड़े थे। वे प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस पर कोतवाल लव सिरोही ने मदद का भरोसा दिलाकर उन्हें बमुश्किल से शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में विवेक पाल, शक्तिमान, शेर सिंह, अंकित सागर, शिव कुमार, आराम सिंह, किशन वीर आदि मौजूद थे।
ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया
ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। यह बात निराधार है। उन्होंने बताया कि यह लोग अनुमति के बिना कार्य करना चाह रहे थे। इसके लिए उन पर गलत आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिल गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- लव सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें