फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद से फिरौती मांगने का आरोपी विक्रम जमानत पर रिहा

Mon, 23 Dec 2019 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
accused - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी विक्रम सिंह को रविवार सुबह जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। विक्रम को एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में विक्रम की साक्ष्य मिटाने में मुख्य भूमिका रही थी। राजस्थान के दौसा से बरामद मोबाइल उसी ने तोड़कर छिपाया था, इस मोबाइल में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य होने की संभावना जताई गई थी। उसकी निशानदेही पर एसआईटी ने राजस्थान से मोबाइल बरामद किया था। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने पर शनिवार को जमानतदारों का सत्यापन होने के बाद सीजेएम कोर्ट से जेल को परवाना भेजा गया था, लेकिन जेल में परवाना देरी से पहुंचा, इसलिए विक्रम की रिहाई नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


परिजन उसकी रिहाई के लिए रविवार सुबह जिला कारागार पहुंचे जहां कागजी कार्रवाई के बाद उसे सुबह करीब 8:20 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। विक्रम के चचेरे भाई संजय सिंह की जमानत पर अभी हाईकोर्ट में बहस शुरू नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


मौसेरे भाई गाजियाबाद निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू के जमानतदारों के प्रपत्र सत्यापन को गाजियाबाद गए हैं। वहां से सत्यापन के बाद उसकी रिहाई संभव है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें