फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 400 मीटर दौड़ में विजय वीर प्रथम, गोविंद को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से फरीदपुर विकास खंड की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान पुरुष और महिला वर्ग में 100 व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो सहित कई मुकाबले हुए।
विज्ञापन

400 मीटर (पुरुष वर्ग) में विजय वीर प्रथम, गोविंद पाल द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर (महिला वर्ग) में साधना ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी (पुरुष वर्ग) में बकैनिया की टीम विजेता और कुइयां उगनपुर की टीम उपविजेता रही।
खो-खो (महिला वर्ग) में चाहरपुर की टीम विजेता और बकैनियां की टीम उपविजेता बनी। लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में मोहम्मद हसन रजा ने प्रथम, मोहम्मद ऐशव ने द्वितीय और विजय वीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रबंधक सोहनलाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने खेल कूद के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में शामिल नीरज यादव, दीपेंद्र यादव, राहुल कुमार, नीरज कुमार, रामानंद, प्रीति, और श्रद्धा शर्मा को भी स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रधानाचार्य डॉ. रणविजय सिंह यादव ने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें