आंवला। शादी तय होने के बाद मंगेतर का यौन शोषण करने, निकाह से इन्कार करने, पांच माह की गर्भवती करने के मामले में पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि आठ महीने पहले परिचित युवक से बेटी का रिश्ता तय हो गया। तीन महीने पहले सगाई की रस्म भी हो गई। आरोपी युवक बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर पांच महीने की गर्भवती बना दिया। मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी तो सभी ने पिछले महीने की 20 सितंबर को निकाह की तारीख मुकर्रर कर दी, लेकिन शर्त रख दी कि पहले बेटी का गर्भपात कराना होगा और दहेज में दस लाख नकदी व बुलेरो कार देनी होगी। दहेज देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट की और शादी करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक तारिक हुसैन, शारिफ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद