इफको इकाई में अपने कर्मियों को संयंत्रों में होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मॉकड्रिल कराई गई। अमोनिया गैस के रिसाव होते हुए खतरे का सायरन बज उठा। इकाई प्रमुख सत्यजित प्रधान ने साइरन के जरिए लोगों को अलर्ट करने के निर्देश दिए। साइरन बजते ही सुरक्षा विभाग, दमकल एंबुलेंस, चिकित्सीय कर्मी एक साथ अलर्ट हो गए। खतरे से निपटने के लिए इफको प्रबंधन ने आपातकालीन बैठक कर स्थिति से निपटने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की।
अलर्ट की सूचना पर कार्मिक विभाग की प्रमुख निधि मूर्ति, एसडीएम विदुषी सिंह, कारखाना कपिल शर्मा, तहसीलदार ब्रजेश कुमार व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर संयंत्र पहुंचे। अमोनिया रिसाव की सूचना पर थाना पुलिस, इफको के सुरक्षा जवानों ने सड़क मार्ग का आवागमन प्रभावित न हो। इसके लिए तत्काल व्यवस्था संभाली गई। आपदा के दौरान प्रभावित हुए कर्मचारियों को एंबुलेंस से इफको के अस्पताल लाया गया।सत्यजित प्रधान ने बताया कि इस रिहर्सल से दक्षता बढ़ती है। एसडीएम ने सराहना की है। इस दौरान आरके शर्मा, मुकेश खेतान, हीरालाल, अरविंद, एम्पलॉयज यूनियन महामंत्री गजेंद्र सिंह, अधिकारी संघ अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल कुमार दुबे सहित इफको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद