फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

Mon, 22 Dec 2014 10:10 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के संविदा कर्मियाें ने सोमवार को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि संविदा कर्मियों को ईपीएफ भुगतान नहीं हो रहा है। इस पर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सक्सेना के नेतृत्व में पहुंचे संविदा कर्मियों ने विधायक को पत्र देकर बताया कि बिजली उपकेंद्रों पर काम करने वाले संविदा कर्मियों का न तो ईपीएफ जमा किया जा रहा है और न ही इंश्योरेंस। ठेकेदार व बिजली अधिकारी पुराने संविदा कर्मियों को हटाकर नई तैनाती कर रहे हैं। पुराने संविदा कर्मियों का ईपीएफ व इंश्योरेंस जमा हैं, लेकिन वर्ष 2008 से अब तक का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें