फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी चौराहे पर युवक को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
शहर में हुई मारपीट का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। महिला थाने के पास एक मोबाइल सर्विस सेंटर पर दोस्त के साथ आए युवक पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। सड़क पर उसकी जमकर पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वेलेंटाइन-डे से जोड़कर किए गए ट्वीट के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो देर रात पीड़ित युवक ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

शाही के गांव दुनका निवासी अरबाज बृहस्पतिवार शाम महिला थाने के पास एक मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पर दोस्त शईम के साथ अपने मोबाइल का चार्जर ठीक कराने गए थे। अरबाज के मुताबिक, अचानक 5-6 लड़के आए और किसी पुराने झगड़े का हवाला देते हुए गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर सड़क पर भागे तो इन लोगों ने पीछा किया। राहगीरों ने उन्हें बचाया तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। इसी बीच सोशल साइट पर इस घटना का वीडियो वेलेंटाइन-डे पर मारपीट बताते हुए वायरल कर दिया गया। मामला एक मैनेजमेंट कॉलेज से जुड़ा बताया गया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। चौकी चौराहा पुलिस अरबाज को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट कराई गई। एडीजी अविनाश चंद्र के ट्विटर पर भी शिकायत की गई। एडीजी स्टाफ ने पुलिस से जवाब मांगा तो पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट लिख ली। कोतवाली पुलिस की जांच में साफ हुआ कि अरबाज साल भर पहले शीशगढ़ में एक शादी में गया था। बरात में उसी के समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें अरबाज ने बीचबचाव किया था, तब से एक पक्ष उससे खुन्नस मानता है। हमलावर भी शीशगढ़ के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें