पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज की रिपोर्ट
भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुताबिक, भगवत शरण ने केवल मौखिक आरोप लगाया, पर तहरीर नहीं दी। तब उन्होंने दरोगा वीकेश कुमार को वायरल वीडियो की जांच करने के लिए कहा। दरोगा गांव गए और सत्यता की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वीडियो में कई अमर्यादित बातें हैं। इसको लेकर हिंदू समाज व संगठनों में रोष है। दरोगा की ओर से रिपोर्ट लिखकर आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस व सोशल मीडिया से जानकारी पूर्ति विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को मिली। बृहस्पतिवार को ही पूर्ति विभाग की टीम गांव पहुंची और दुकान सील कर राशन जब्त कर लिया। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं का हक मारने वाले को बख्शा जाएगा। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।