फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमि संरक्षण विभाग के जेई का वीडियो वायरल, बोला- बीएसए ने जीना हराम कर दिया

Sat, 25 May 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भूमि संरक्षण विभाग के जेई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बीएसए (भूमि संरक्षण अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह एससी होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कह रहा है कि टॉयलेट जाने पर भी लेटर मिल जाता है। तीन माह से उसका वेतन भी रोक रखा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में जेई अजीत कुमार रोते हुए आरोप लगाया है कि बीएसए संजय सिंह साल भर से अनावश्यक प्रताड़ित कर रहे हैं। कहा कि मेरा वीडियो बना लो। मैं मर जाऊंगा, सही बता रहा हूं। बीएसए साहब ने जीना हराम कर दिया है मेरा। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं डीएम साहब के यहां जाऊंगा। वीडियो को मुख्यालय तक वायरल करूंगा। वहीं, इस मामले में अजीत सिंह से बात करने के लिए कॉल की गई तो उन्होंने इसे काट दिया।

काम तो करना पड़ेगा : बीएसए
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि उनके कहने से क्या होता है? मेरे सामने इस तरह का कोई वाक्या नहीं हुआ है। यह सरकारी काम है, पत्र दिया जाता है। वह बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं। हम बैठे हैं तो काम कराएंगे ही। उच्चाधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी है।
विज्ञापन


वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में है। हम जिस तंत्र से जुड़े हैं, उसके कई नियम व कानून हैं। आरोपों की जांच हो रही है या नहीं या क्या जांच हो रही है, इस बारे में आपको कुछ नहीं बता सकती। डीएम साहब आधिकारिक बयान दे सकते हैं। - नीरजा सिंह, डीडी, भूमि संरक्षण
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें