फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले की जमीन कब्जाकर खोदवाया तालाब, पुलिया तोड़ी

Sat, 25 May 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। गंगापुर गांव में नाले की जमीन कब्जाकर कुछ लोगों ने यहां तालाब खोदवा दिया। जेसीबी से पुलिया भी तोड़ दी। तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि बरसाती नाला गांव के पास से गुजरता है। इसके किनारे आरोपी बादशाह का खेत है। बीते दिनों आरोपी ने नाले की जमीन कब्जाकर यहां तालाब खोदवा दिया। अपने साथी जमुना प्रसाद व अनोखे लाल की मदद से यहां बनी पुलिया को भी तोड़ दिया। अब आरोपी यहां मछली पालन की तैयारी कर रहा है।
आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने जब पुलिया तोड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया। भीड़ जुटती देख आरोपी पुलिया में लगाए गए ह्यूम पाइप को छोड़कर भाग खड़े हुए। जेसीबी मशीन वाला मौके से चला गया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण तहरीर लेकर थाने पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें