फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा के दौरान नकल कराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से चल रहीं परीक्षाओं के बीच नवाबगंज के एक कॉलेज में नकल कराने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दावा किया जा रहा है कि आदर्श महाविद्यालय हरदुआ नवाबगंज में परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराई गई है।
विज्ञापन

वीडियो में एक शिक्षक वहां बैठे विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बताता दिख रहा है। कई छात्र-छात्राएं दोबारा उत्तर पूछते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो के साथ एक संदेश भी प्रसारित हो रहा है। इसमें महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
आदर्श महाविद्यालय नवाबगंज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार से वायरल हो रहे वीडियो को अपने ही कॉलेज का बताया। हालांकि, उन्होंने सामूहिक नकल के आरोपों को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन

कहा कि यह वीडियो वर्तमान परीक्षा का नहीं, बल्कि पांच महीने पहले का है। शिक्षक छात्र-छात्राओं को ओएमआर सीट भरने और इंटरनल परीक्षा में प्रश्नाें के उत्तर लिखने की जानकारी दे रहे हैं।
प्राचार्य ने यह भी कहा कि इस पुराने वीडियो को अब वायरल कर किसी ने कॉलेज की छवि खराब करने की कोशिश की है। फिलहाल, यह मामला जांच का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें