फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जुआ कराते दबंग की बनाई वीडियो, डिलीट न करने पर फायरिंग और लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उधार के रुपये न मिलने पर एक व्यक्ति ने जुआ कराते हुए दबंग की वीडियो बना ली। वीडियो डिलीट न करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि फायरिंग की और बंधक बनाकर पीटा। 25 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के आशुतोष सिटी निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि उनके भतीजे नितिन ने पांच माह पहले एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। वह मंगलवार दोपहर इज्जतनगर के अहलादपुर में रुपये मांगने पहुंचा था। उस समय आरोपी जुआ करा रहा था। रुपये न मिलने पर नितिन ने जुआ कराते हुए वीडियो बना लिया। रात आठ बजे वह अपनी पत्नी के जेवर 25 हजार में गिरवी रखकर संजयनगर निवासी अपने दोस्त के घर होते हुए लौट रहा था।
रास्ते में आरोपी पहले से अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। मना करने पर हमला कर दिया और रुपये लूट लिए। फायरिंग की और उसको बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को नितिन के घटनास्थल और दबंगों के घर दिखाए। आरोप है कि पुलिस के जाने के बार दबंग अपने साथियों के साथ फिर आ गया। उसने लोहे की रॉड से हमला कर नितिन को घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें