फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय तो मिल नहीं सका, अब आत्महत्या कर लूंगी, विवेचक पर बयान का वीडियो आरोपियों को देने का आरोप

Tue, 01 Oct 2019 10:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दुष्कर्म के एक मामले में पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के बजाय विवेचक ने उल्टा उसे ही बदनाम करने की रणनीति बना ली। आरोप है कि विवेचक ने पीड़ित के मन मुताबिक बयान लिए और वह वीडियो आरोपियों और स्कूल के प्रिंसिपल तक पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। सोमवार को एसपी क्राइम रमेश भारतीय से शिकायत करने पहुंची तो वहीं आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। एसपी क्राइम ने सीओ थर्ड पीपी सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

करीब दो महीने पहले बारादरी क्षेत्र निवासी छात्रा को अकेला पाकर इलाके के दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की थी। अचानक वहां छात्रा के भाई के पहुंचने पर आरोपी मारपीट कर भाग निकले थे। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन दो महीने बाद तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा के मुताबिक विवेचक ने थाने बुलाकर अपने मन मुताबिक उससे बयान दर्ज कराकर वीडियो क्लिप बनाई थी। 
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों से सांठगांठ कर विवेचक ने झूठे बयानों की वीडियो क्लिप आरोपियों तक पहुंचा दी। इतना ही नहीं स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल व अन्य लोगों को वीडियो दिखाकर उस पर गंभीर आरोप लगाए। 

छात्रा ने बताया कि अब आरोपियों ने गली मोहल्ले के लोगों को भी वीडियो क्लिप दे दी है। मानसिक उत्पीड़न के चलते उसने स्कूल जाना और घर से निकलना बंद कर दिया है। शिकायत करने पर आरोपी उसे तेजाब से जला देने की धमकी देते हैं। छात्रा ने एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आत्महत्या करने की चेतावनी दी। 

इस प्रकरण की जानकारी मुझे नहीं है। अगर शिकायत आई है तो जांच कराई जाएगी। दरोगा के मोबाइल से अगर वीडियो क्लिप भेजी गई है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

सोमवार को शिकायत लेकर एक पीड़ित छात्रा आई थी। विवेचक पर उसने गंभीर आरोप लगाए। छात्रा मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। मामले में सीओ थर्ड को जांच दी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें