फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

Fri, 23 Jun 2023 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव के ही छह लड़कों ने घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। दहशत में पीड़ित परिवार गांव छोड़कर चला गया है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के घर पर बुधवार रात दबंगों ने हमला कर दिया। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। बृहस्पतिवार को परिजन घर छोड़कर कहीं चले गए। पुलिस ने इससे इनकार किया है। अधिकारी तहरीर बदलने की बात भी खारिज कर रहे हैं।

विज्ञापन


महिला ने शनिवार को शिकायत की थी कि गांव के ही छह लड़कों ने घर में घुसकर उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया है। इससे पहले वह चौकी बड़ागांव और थाना सिरौली में भी तहरीर दे चुकी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को पुलिस ने महिला को थाने बुलाया और मारपीट व छेड़छाड़ का जिक्र कराते हुए नई तहरीर लिखवाने के बाद श्यामलाल, छेदालाल, अमर सिंह, लेखराज, हेमराज और प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस पीड़िता को गांव छोड़ आई। रिपोर्ट होने से बौखलाए आरोपियों ने बुधवार रात पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। सूचना देने के बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से डरी पीड़िता और उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार को गांव छोड़ दिया। जरूरी सामान और पशुओं को भी वह साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घर में रखा अनाज भी नहीं निकालने दिया।

परिवार बोला, चौकी प्रभारी ने ही गांव छोड़ने को कहा

पीड़िता के परिवार ने बताया कि बुधवार रात ही बड़ागांव चौकी प्रभारी को सूचना दी गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कहा कि इस समय मामला गर्म है। आप लोग कुछ समय के लिए गांव छोड़ दें। इस संबंध में जब चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को गलत बताया।

दबंगों ने दरोगा का सिर फोड़ा था

जिस पक्ष के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसके साथ छह महीने पुराना विवाद चल रहा है। तब इन्हीं आरोपियों ने किसी पड़ोसी से मारपीट की थी। उसकी सूचना पर तत्कालीन चौकी प्रभारी सहेंद्र मलिक चार सिपाहियों के साथ उसे बचाने पहुंचे तो इन आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद करके पीट दिया था। दरोगा का सिर फट गया था। 
विज्ञापन

दरोगा ने इन छह भाइयों पर हमले की रिपोर्ट कराई थी। सभी छह लोग जेल भेजे गए। कुछ दिन बाद ही इनका एक भाई जमानत पर छूटा तो मनौना के पास उसका शव मिला। इसमें पीड़िता के पिता व ताऊ समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पिता समेत दो लोग जेल में बंद हैं। इसलिए घटना को पेशबंदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, चार साल की बच्ची घायल

सीओ आंवला दीपशिखा ने बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि तहरीर मिलने पर उसी के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। इस मामले में भी जब और जैसी तहरीर मिली, वैसे ही मामला दर्ज किया गया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। गांव छोड़ने की बात निराधार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें