रात में छाए बादल, बरसे नहीं
लिहाजा, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार दिन में तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के बाद 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की लुकाछिपी रही। रात में घने बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम विशेषज्ञ अगले ने चार दिन तक प्री मानसून की बारिश और उसके बाद मानसून हावी होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद हवाओं में नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंचने के बाद हवाओं में हल्की ठंड मिलने की बात कही है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।