फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही पुलिस से मुठभेड़ में अब म्यूड़ी बुजुर्ग गांव का शातिर शाहिद गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया शातिर बदमाश शाहिद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

साथी वीरेंद्र फरार, शाहिद पर दस और वीरेंद्र पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

दुनका। म्यूड़ी बुजुर्ग गांव के शातिर बदमाश शाहिद को शाही पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दस मामले दर्ज हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी वीरेंद्र को मौके से फरार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के मुताबिक गनेशपुर तिराहे के पास दो बदमाशों के किसी वारदात की योजना बनाने की सूचना पर वह दुनका चौकी इंचार्ज प्रदीप राघव और फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ मीरगंज जगमोहन सिंह बुटोला, सीओ बहेड़ी, थानाध्यक्ष शेरगढ़ और शीशगढ़ को भी बुला लिया गया। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बांये पैर में गोली लगी। उसके गिरने के बाद दूसरा बदमाश फायरिंग करता हुआ खेतों में भाग निकला।
एसओ के मुताबिक बदमाशों की चलाई गोली से हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र भी घायल हुए हैं। घायलावस्था में पकड़ा गया बदमाश म्यूडी बुजुर्ग का शाहिद निकला जबकि फरार हुआ उसका साथी गांव काशीपुर का वीरेंद्र था। दोनों थाना शाही के चर्चित अपराधी हैं। शाहिद पर शाही, शीशगढ़, मीरगंज और मिलक थाने में दस केस दर्ज हैं तो वीरेंद्र पर 14 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट थाना शाही में दर्ज की है। घटना के बाद एसपी देहात डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे। शाहिद के पास से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

शाही पुलिस ने चर्चित बदमाश शाहिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। टॉप टेन सूची के अधिकांश बदमाश जेल के अंदर हैं। बचे बदमाश भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें