फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़कर घूमता मिला शातिर चिरकुंडा, ऑटोलिफ्तर भी दबोचा

विज्ञापन
सुभाष नगर में पुलिस के पहुंचने पर भागते बेवजह बाजार आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि की प्लेट और राजनीतिक दलों के झंडे लगाकर निकले लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

पान-गुटखा खरीदने श्यामगंज पहुंची महिलाओं को अफसरों ने थाने भिजवाया
19 लोगों पर धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में हुई कार्रवाई

बरेली। पुलिस ने लॉकडाउन पर सख्ती दिखाई तो पता चला कि अब तक की ढिलाई का लोग किस कदर नाजायज फायदा उठा रहे थे। प्रेमनगर इलाके में पुलिस ने दो साथियों के साथ बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते शातिर हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा और एक बाइक चोर को दबोचा। श्यामगंज बाजार में पान-गुटखा खरीदने चली आईं दो महिलाओं को अफसरों ने फटकार लगाकर थाने भिजवा दिया। गाड़ियों पर सांसद प्रतिनिधि की प्लेट और राजनीतिक दलों के झंडे लगाकर बेवजह घूमते मिले लोगों को भी खदेड़ा गया। कई लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्यामगंज चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को कई लोग सांसद प्रतिनिधि, राजनैतिक पार्टियों के झंडे, दवाओं के पर्चे लेकर बेवजह घूमते मिले। दो महिलाएं भी एक बच्चे के साथ थैला टांगे जाती नजर आईं। पूछताछ में उन्होंने पान-गुटखा खरीदने जाने की बात कही तो एसीएम ने उन्हें जमकर फटकारा और फिर थाने भिजवा दिया। दोस्त के साथ बाइक पर घूम रहे एक स्कूटर चोर को भी पुलिस ने दबोचा। प्रेमनगर क्षेत्र में सिकलापुर का हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा को दो दोस्तों के साथ एक बाइक पर घूमता पकड़ा गया। पूछताछ हुई तो वह सब्जी लेने आने की सफाई देने लगा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नौ और लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इज्जतनगर के नगरिया परीक्षित में दुकान पर भीड़ लगाए खड़े दस लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें