फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने बरेली कॉलेज पहुंचकर चेक किए परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्राचार्य को सोशल डिस्टेंसिंग और नकल विहीन परीक्षाएं कराने के दिए निर्देश

बरेली। स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं के तीसरे दिन परीक्षाओं के दौरान व्यवस्थाओं को चेक करने के लिए कुलपति प्रोफेसर केपी ने सिंह बरेली कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्रों को चेक किया। उन्होंने प्राचार्य को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए नकल विहीन परीक्षाएं कराने को कहा।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह सात से नौ पहली पाली में 12266, दोपहर 11 से एक बजे की दूसरी पाली में 187 और शाम तीन से पांच बजे की तीसरी पाली में 10122 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। इसमें प्रथम पाली में 758, दूसरी पाली में आठ और तीसरी पाली में 246 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी। इधर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति गुरुवार को बरेली कॉलेज पहुंचकर कई सेंटरों को चेक किया। उन्होंने प्रवेश पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के साथ ही परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को भी चेक किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन सहित कई लोग मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा परीक्षाओं को किया स्थगित

बरेली। रुहेलखंड खिवश्वविद्यालय ने 11 सितंबर से होने वाली डिप्लोमा के अंतर्गत सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन परीक्षाओं का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें