विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर रजा राष्ट्रद्रोही हैं। 2010 दंगे के मुख्य आरोपी हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि तौकीर रजा के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा हैं। वह गुंडों का अच्छे से इलाज कर रहे हैं।
साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। 1947 में जब पाकिस्तान मिला था तो कुछ लोग खून पीने के लिए क्यों रुक गए। सऊदी अरब में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगने पर साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जो विरोध करें उन्हें शरीयत के हिसाब से ही सजा मिलनी चाहिए।
Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने वाला एक और सिपाही गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि तौकीर रजा मुस्लिम समुदाय के लिए भी कलंक हैं। पढ़ा-लिखा मुस्लिम सब समझता है। हिंदुस्तान में मुस्लिम सुरक्षित है। पाकिस्तान में सबके हाथों में भीख का कटोरा है। बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बयान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की थी।