फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौलाना तौकीर के भड़काऊ बयान के विरोध में उतरे हिंदू संगठन, पुलिस को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

Mon, 16 Jun 2025 04:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के खिलाफ हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसमें मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन
विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने बजरंग दल को आतंकवादी संगठन कहा, उनके बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस टिप्पणी से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताया है। इस संबंध में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


ज्ञापन में आरोप लगाया कि मौलाना तौकीर रजा पूर्व में भी विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर हिंदू लड़कियों के मुस्लिम युवकों से विवाह का सार्वजनिक आह्वान किया था, जिसे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोक दिया था। आईएमसी पार्टी के पदाधिकारी नदीम कुरैशी पर भी बजरंग दल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मौलाना तौकीर घर में नजरबंद,दो घंटे हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; गिरफ्तारी देने का किया था एलान
विज्ञापन


विहिप नेताओं ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा न्यायालय से जमानत पर हैं और उन्होंने कोर्ट में शपथपत्र देकर शांति और सौहार्द बनाए रखने का वचन दिया था। लेकिन उनके हालिया बयान न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। इससे शहर का माहौल खराब होने की आशंका है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि तौकीर रजा की जमानत निरस्त की जाए और उनके विरुद्ध कानूनी कारवाई  की जाए, जिससे शहर में कानून व्यवस्था और सांप्रादायिक शांति बनी रहे। एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन देने वालों में विहिप महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा, आशु अग्रवाल, दिव्य चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, संजय भदौरिया, आशीष शर्मा, अविनाश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें