फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने विहिप नेता को हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं के हंगामे पर चालान कर छोड़ा, मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 19 May 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के आंवला में मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी विहिप नेता को पुलिस हिरासत में लिए जाने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नगर मंत्री आशीष पाठक को हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए संगठनों के सदस्यों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। हंगामा देख पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर शाम को आशीष को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले पशुधन मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर विहिप नेता आशीष पाठक ने टिप्पणी की थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को आशीष को उनके जनसुविधा केंद्र से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी भनक लगने पर आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पहुंचकर विरोध जताने लगे।

यह भी पढ़ें-  UP: 'ससुरालवालों ने वसूले 25 लाख रुपये...', वीडियो में आपबीती बताकर रोया युवक और फिर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ नितिन कुमार व एसडीएम नहनेराम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जज न बनें। पुलिस-प्रशासन को अपना काम करने दें। इससे गुस्साए कार्यकर्ता थाने के बाहर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। तब पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर विहिप नेता को छोड़ दिया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
मंत्री का पुतला फूंका, हनुमान चालीसा का किया पाठ
विहिप सदस्यों के साथ तहसील गेट पर पुलिस के सामने ही मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा कि पशुधन मंत्री तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है। इस दौरान सुनील गुप्ता, संजय भदौरिया, रामवीर प्रजापति, विमल गुप्ता, अनुपम शंखधार, धर्मवीर सिंह, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वक्फ संशोधन बिल पास होने पर दिया था भाषण
संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद नगरिया स्थित अपने कैंप कार्यालय में दिए भाषण में मंत्री ने कहा था कि विरोधी दलों के कुछ लोग हिंदूवादी संगठन में शामिल होकर समुदाय विशेष से रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने ऐसे लोगों को जेल भिजवाया। मंत्री ने इस दौरान संगठन विशेष का नाम भी लिया था। इसी भाषण को आशीष हिंदू ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर कर मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन

शहर में पुलिस के सामने पुतला फूंका 
इधर, शहर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रेमनगर स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर पुलिस के सामने पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह का पुतला फूंका गया। मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद ने कहा कि मंत्री की ओर से दिया गया विवादित बयान से पूरा बजरंग दल आहत है। मंत्री को कार्यकर्ताओं से तुरंत माफी मांगनी चाहिए नहीं तो प्रदेशभर में बजरंग दल के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें