फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 344 सी को मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार सुबह से 19 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस कारण इस मार्ग से वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा।
इससे पहले 10 से 16 तारीख के बीच इस क्रॉसिंग को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसको बंद नहीं किया जा सका था। हालांकि रेलवे विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार मंगलवार सुबह दस बजे से यह बंद सात दिन के लिए लागू हो गया। रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा ने बताया कि रेल पथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर शाहजहांपुर ने जारी पत्र में थाना पुलिस, आरपीएफ पुलिस सहित बिलपुर स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी है। इस दौरान लोग निवड़िया क्राॅसिंग संख्या 345, 346 सी से होकर आवागमन कर सकेंगे। संवाद