फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुली क्रॉसिंग से गुजरती रहीं गाड़ियां, जिम्मेदार दे रहे सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महेशपुरा के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार दोपहर खुली रही और ट्रेनें गुजरती रहीं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्रॉसिंग के बूम उठे हुए हैं। वाहनों की कतार लगी है और ट्रेन गुजर रही है। अब उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया क्रॉसिंग बंद नहीं होने पर ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलता है। अगर कहीं बूम में कोई तकनीकी काम कराया जाता है तो वहां चेन के जरिये यातायात को रोका जाता है। वीडियो में जो क्रॉसिंग दिख रही है, वह इज्जतनगर मंडल की नहीं है।
इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई उत्तर नहीं आया। इधर, बरेली जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान का कहना है कि क्रॉसिंग पूर्वोत्तर रेलवे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें