फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ और टीएसआई ने दौड़ाए डग्गामार, दो बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज चौराहे पर धाक जमाए बैठे डग्गामार वाहनों को गुरुवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन और टीएसआई ने दौड़ा दिया। उन्हें देखकर दूसरे वाहन चालक भी भागते नजर आए। देखते ही देखते वॉटर वर्क्स रोड खाली हो गया। दो डग्गामार बसें मौके से पकड़ी गईं। उन्हें सीज कर दिया गया है। कुछ वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह रोडवेज चौराहे पर कई डग्गामार बसें और अन्य वाहन खड़े थे। चौराहा पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था। चौराहे पर लंबा जाम लग गया था, जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। उसी समय एक राहगीर ने डीएम को सूचना दे दी। इस पर डीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सूचित किया और कार्रवाई के आदेश दिए। कुछ देर बाद एआरटीओ प्रवर्तन सोहेल अहमद और टीएसआई राममिलन पासवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक तरफ से चेकिंग अभियान चलाया। उस समय रोडवेज चौराहे पर दो डग्गामार बसें खड़ीं थीं। एआरटीओ ने दोनों बसें पकड़ लीं और उन्हें सीज कर दिया। उसके बाद दोनों बसें सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दी गईं। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त रूप से कई वाहनों का चालान किया, जिससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। दर्जनों वाहन दौड़ते नजर आए। वहीं चेकिंग के डर से वॉटर वर्क्स रोड पूरी तरह खाली हो गया। सभी चालक अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। यह अभियान देर शाम तक चलता रहा। तब तक चौराहे पर कोई डग्गामार वाहन खड़ा नहीं हुआ।
टैक्सी स्टैंड बन गया है पूरा वाटर वर्क्स रोड
- पूरा वाटर वर्क्स रोड टैक्सी स्टैंड बन गया है। यहां लाइन से टैक्सियां खड़ी होती हैं जिससे मार्ग की चौड़ाई आधी हो जाती है और रोजाना जाम लगता है। पहले भी कई बार यहां से टैक्सी संचालकों को दौड़ाया जा चुका है लेकिन दो चार दिन बाद वही स्थिति हो जाती है। गुरुवार को भी ऐसा पहली बार नहीं हुुआ है। टैक्सी चालकों के भागने के बाद यह रोड काफी चौड़ी नजर आने लगी थी।
विज्ञापन

यह चेकिंग अभियान डीएम के आदेश पर चलाया गया था। इस दौरान दो बसें सीज कर दी गई हैं। करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। अब यह अभियान लगातार चलेगा। चौराहे पर कोई डग्गामार वाहन खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन

सोहेल अहमद, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें