फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP नंबर की दीवानगी: वाहन स्वामियों ने एक-एक लाख रुपये में खरीदे 0006 और 4444 नंबर, ऐसे हुई बिक्री

Wed, 20 Nov 2024 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन में वाहन बाजार को पंख लगे। नवरात्र और दीपोत्सव पर बरेली जिले में छह हजार से ज्यादा वाहन बिके। वीआईपी और फैंसी नंबरों के लिए क्रेज देखा गया। वाहन पर पसंदीदा नंबर के लिए 56 लोगों ने 10.50 लाख रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वाहनों पर पसंदीदा नंबर की दीवानगी कम नहीं हो रही। औसतन दो लोग रोजाना पसंसदी का वाहन नंबर हासिल करने के लिए परिवहन विभाग को अतिरिक्त भुगतान कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में जिले में 52 लोगों ने 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी गाड़ियां खरीदीं तो 56 लोगों ने गाड़ियों पर वीआईपी नंबर के लिए 10.50 लाख रुपये खर्च कर दिए। दो लोगों ने एक-एक लाख रुपये में पसंदीदा नंबर लिया और चार ने 50-50 हजार रुपये खर्च किए।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की एक सीरीज में 9999 नंबर होते हैं। इनमें चुनिंदा नंबरों को फैंसी या वीआईपी श्रेणी में रखा जाता है। इस समय यूपी 25 ईडी सीरीज में वीआईपी नंबर जारी किए जा रहे हैं। इस बार त्योहारी सीजन पर पिछले साल के मुकाबले वाहन बाजार में 50 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ। 

इन नंबरों के लिए खर्च किए एक-एक लाख रुपये 
जिन लोगों ने लग्जरी गाड़ियां खरीदीं उन्होंने पसंदीदा नंबर के लिए भी दिल खोलकर खर्च किया किया। 0006 और 4444 नंबर हासिल करने के लिए वाहन स्वामियों ने एक-एक लाख रुपये अतिरिक्त दिए। इसके अलावा 0555, 9900, 0777 और 0011 नंबर के लिए चार लोगों ने 50-50 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च किए।
विज्ञापन


ATM ने उगले दोगुने नोट: पैसे निकालने को जुटी भीड़.... चंद मिनटों में चार की जगह लोग निकाल ले गए आठ लाख रुपये

लग्जरी कारें ही नहीं बाइकों पर भी पसंदीदा नंबर के लिए लोगों ने अतिरिक्त खर्च किया। हालांकि, यह नंबर परिवहन विभाग की छठी श्रेणी में हैं। इन नंबरों में दो सम संख्या वाले यानी 1212 या 2525 जैसे नंबर आते हैं। कई कार मालिकों ने भी इस श्रेणी में नंबर लिए हैं। इस नंबर के लिए तीन हजार रुपये देने होते हैं।

विज्ञापन

नंबरों की ऑनलाइन खरीद
श्रेणी       -  नंबर -  रुपये
पहली      - 02 -  2,00,000
दूसरी      - 04  -  2,00,000
तीसरी     - 10 -  2,50,000
चौथी      - 21  - 3,15,000
पांचवीं   - 04 - 40,000
छठी    - 15  -  45,000

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के सीजन में इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कारों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा लोगों ने पसंदीदा नंबर लिए हैं। परिवहन विभाग को 56 फैंसी नंबरों की ऑनलाइन बिक्री से 10.50 लाख का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें