फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का असर: सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान, आलू-प्याज ने बिगाड़ा बजट, बैंगन ने लगाया महंगाई का छक्का

Tue, 08 Sep 2026 04:09 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बारिश से बरेली में सब्जियों की आवक घटी है, जिससे दाम आसमान छू रहे हैं। आलू-प्याज डेढ़ गुना महंगा हुआ है। बैंगन छह गुना महंगा हो गया है। 
विज्ञापन
श्यामगंज मंडी में सब्जी खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से सब्जियों की आवक घटी है और दाम आसमान छूने लगे हैं। थोक मंडी में आलू व प्याज की कीमतें करीब डेढ़ गुना पहुंच गई हैं। इसने आम आदमी के बजट को बिगाड़ दिया है। बैंगन छह गुना महंगा हो गया है। शिमला मिर्च, गोभी और अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी उछाल आया है।

विज्ञापन

 
शहर की डेलापीर थोक मंडी में इन दिनों दिल्ली, हरियाणा और नासिक से सब्जियों की आवक कम हो गई है। अधिकतर ट्रक रास्तों के फंसे हुए हैं या देरी से पहुंच रहे हैं। बदायूं और कासगंज जैसे नजदीकी जिलों से आने वाली हरी सब्जियों की फसलें खेतों में पानी भरने के कारण डूब गई हैं। फसल खराब होने का सीधा असर महंगाई के रूप में देखने को मिल रहा है।
 
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, अगस्त के मुकाबले सितंबर में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। मौसम की इस मार और महंगाई के दोहरे संकट से आम नागरिकों के लिए घर चलाना बेहद कठिन हो गया है। आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम कम होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

फसलें खराब, देरी से पहुंच रहे ट्रक
कारोबारी सलीम खान ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। कई जगह बारिश के कारण फसलें खराब हो रही हैं, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है। 

कारोबारी सुजाउर रहमान ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक मंडी में देरी से पहुंच रहे हैं और माल भी कम आ रहा है। इससे दाम में तेजी है। 

गृहिणी जूही ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई के बजट पर असर पड़ा है। घर के बाहर सब्जी बेचने आने वाले विक्रेता अधिक दाम लेते हैं। 
 
विज्ञापन

सब्जियों के दाम 
सब्जी   अगस्त सितंबर 
आलू 10   15 
प्याज 25 40 
बैंगन 5 30 
करेला 10 20 
शिमला 30 50 
फूलगोभी 15 40 
हरी मिर्च    15 35 
तोरई 15 40 
लौकी 11 21  

नोट : सभी दाम डेलापीर थोक मंडी के अनुसार रुपये प्रतिकिलो में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें