उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल और वित्त अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र वित्तीय अनियमितता के आरोपों में फंसते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उनके कार्यकाल में 150 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।
कुलपति और वित्त अधिकारी पर आरोप लगे हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान विश्विद्यालय का पैसा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में लगाया गया है, जबकि ये पैसा किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा किया जाना चाहिए।