बरेली। वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच 25-26 अक्तूबर को सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन बरेली से होकर गुजरेगी। मुरादाबाद मंडल ने समय सारिणी जारी की है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार को एक-एक फेरे के लिए इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को 04227 चंडीगढ़ सुपरफास्ट विशेष ट्रेन वाराणसी से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। देर रात 12:38 बजे बरेली जंक्शन आएगी। अगली सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में रविवार को 04228 वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल सुबह 9:30 बजे रवाना होकर शाम 4:22 बजे जंक्शन आएगी। यहां से 4:24 बजे रवाना होकर देर रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। संवाद