फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यवस्था की कमजोरी दिखा रहीं दीवारों की दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीवारों में जगह-जगह आईं दरारें, हर ओर सीलन, टूटकर गिरता प्लास्टर और छत में नजर आते सरिये। ये हाल जिले के ज्यादातर सरकारी आवासों का है। कर्मचारी जान जोखिम में डालकर इन मकानों में रह रहे हैं। विभागीय स्तर से मरम्मत न कराने की वजह से कई अपने खर्चे पर भवन की मरम्मत करा रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में नगर निगम, पुलिस और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आवासों की स्थिति बदहाल मिली। सफाई और मरम्मत समय-समय पर न होने से ये भवन खस्ताहाल हो चुके हैं। कुछ आवासों में छज्जे और छत गिरने की स्थिति है।
कर्मचारियों ने अपनी जेब से पैसा खर्च करके कई आवास ठीक कराए हैं। तमाम आवास गिरताऊ हालत में हैं। कर्मचारियों से किराया तो वसूल किया जा रहा है पर सफाई और पुताई तक भी नहीं कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें