फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: आज दोपहर दो बजे बरेली पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पहले दिन जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव

Tue, 12 Mar 2024 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस अपराह्न दो बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। पहले दिन जंक्शन पर दो के बजाय पांच मिनट का ठहराव लेगी।  
विज्ञापन
Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के लोगों को मंगलवार को वंदे भारत का दीदार करने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे वंदे भारत देहरादून से रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस अपराह्न दो बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। पहले दिन जंक्शन पर दो के बजाय पांच मिनट का ठहराव लेगी। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर सांसद संतोष गंगवार, राज्यमंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा इसका स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में छह दिन होना है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बुधवार को यह ट्रेन लखनऊ से चलेगी या नहीं। सोमवार तक ट्रेन का नंबर भी जारी नहीं किया गया है। दूसरी ओर पीआरएस (पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम) पर भी ट्रेन अपडेट नहीं की गई है। 

आठ घंटे में तय करेगी 590 किमी की दूरी 
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 590 किमी की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ठहराव दिया जाएगा। सोमवार सुबह से ही प्लेटफॉर्म को सजाया जा रहा है। यहां ट्रेन के स्वागत के लिए स्टेज भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन का सप्ताह में छह दिन संचालन होना है, लेकिन नियमित संचालन को लेकर अभी मुख्यालय से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल, ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी नहीं हो रही है। 

सोमवार को यह ट्रेन बतौर ट्रायल चलाई जाएगी। देहरादून से लखनऊ के बीच कुछ खास अतिथि ही यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, इसी सप्ताह ट्रेन वेबसाइट पर अपडेट होने के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। ट्रेन के संचालन के समय में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें