खानकाहों की ओर से दी गई मुबारकबाद
रमजान का चांद नजर आते ही रहमत के आशुरे से रमजान का आगाज हो गया। आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने सभी को मुबारकबाद दी है।
काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी, आस्तान-ए-मोहम्मदिया के सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां, खानकाह नियाजिया के सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां व प्रबंधक शब्बू मियां, दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादा गाजी मियां, खानकाह वामिकिया से सज्जादानशीन मौलाना असलम मियां वामिकी ने भी शहरवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी है।