मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन का सप्ताह में छह दिन संचालन होना है, लेकिन नियमित संचालन को लेकर अभी मुख्यालय से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल, ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी नहीं हो रही है।
सोमवार को यह ट्रेन बतौर ट्रायल चलाई जाएगी। देहरादून से लखनऊ के बीच कुछ खास अतिथि ही यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, इसी सप्ताह ट्रेन वेबसाइट पर अपडेट होने के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। ट्रेन के संचालन के समय में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।