फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: रफ्तार कम और किराया ज्यादा... खाली सीटों के साथ ही दौड़ रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

Mon, 15 Dec 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस खाली सीटों के साथ दौड़ रही हैं। इसकी वजह ज्यादा किराया और कम रफ्तार मानी जा रही है। जबकि वंदे भारत को सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। इसके मुकाबले नियमित गाड़ियों में नो रूम की स्थिति है। 
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेमी हाई स्पीड ट्रेन का तमगा लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें खाली दौड़ रही हैं। इनका किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले करीब दोगुना है, जबकि गति समान है। सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत की औसत गति महज 56 किमी प्रति घंटे है। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई अन्य गाड़ियों की औसत रफ्तार इससे ज्यादा है। नतीजा, इस ट्रेन में 598 सीटों के मुकाबले रोजाना औसतन 150-200 टिकट ही बुक हो रहे हैं। मेरठ-वाराणसी और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत में भी चेयरकार श्रेणी की सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन


इन दिनों बरेली होकर गुजरने वाली 38 गाड़ियां तीन माह के लिए निरस्त हैं। ऐसे में इस रूट की नियमित ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग है। इसके बावजूद वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह भरकर नहीं चल पा रहीं। मेरठ-वाराणसी और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेनें बरेली से लखनऊ की यात्रा 3:38 घंटे में पूरी करती हैं। सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत इसमें 4:23 घंटे लगाती है। 

राजधानी एक्सप्रेस में लगता है कम समय 
दूसरी ओर, सामान्य ट्रेनों में शुमार पद्मावत एक्सप्रेस यह यात्रा 3:42 घंटे में पूरी करती है। इस रूट की सबसे तेज ट्रेन दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस है। यह 3:13 घंटे में बरेली से लखनऊ की यात्रा पूरी करती है। इसमें एसी प्रथम का किराया 1565, एसी द्वितीय का 1255 और एसी तृतीय का 940 रुपये है। राजधानी से ज्यादा समय लगाने वाली देहरादून-लखनऊ वंदे भारत में बरेली से लखनऊ का चेयरकार का किराया 915 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 1590 रुपये है।
विज्ञापन

 
सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत में यह किराया 1045 और 1775 व मेरठ-वाराणसी वंदे भारत में 900 और 1575 रुपये है। नियमित ट्रेनों में शुमार पद्मावत एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी का किराया 1,185, एसी द्वितीय का 720 और एसी तृतीय का 515 रुपये है।

सीटों की स्थिति
  • 26503-04 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत की चेयरकार में 20 दिसंबर तक रोजाना 400 से ज्यादा और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 35 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं।
  • 22546-45 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत चेयरकार श्रेणी में 16 दिसंबर को 70 सीटें खाली हैं। 17 व 18 दिसंबर को 250 से ज्यादा सीटें खाली हैं, जबकि 19 दिसंबर को 174 और 20 को 43 सीटें खाली हैं।
  • 22490-89 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत की चेयरकार श्रेणी में 15 दिसंबर को 60, 17 दिसंबर को 179 सीटें खाली हैं। 19 और 20 दिसंबर को खाली सीटों की संख्या 200 से ज्यादा है।

गाड़ी में हैं 598 सीटें... कोच बढ़ाने की चल रही थी कवायद
वंदे भारत एक्सप्रेस आठ कोच की ट्रेन है। इसमें सात कोच चेयरकार और एक कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी का है। चेयरकार कोच में 78 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 52 सीटें होती हैं। इस तरह एक गाड़ी में कुल सीटों की संख्या 598 है। आठ कोच की गाड़ी को ही पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रहीं। ऐसे में कोचों की संख्या बढ़ाकर 10-12 करने की कवायद से रेलवे ने हाथ खींच लिए हैं। 
विज्ञापन

देहरादून स्टेशन पर मेगा ब्लॉक खत्म सात गाड़ियों का संचालन सामान्य
देहरादून स्टेशन पर चल रहा मेगा ब्लॉक खत्म होने के साथ सात गाड़ियों का संचालन सामान्य हो गया है। इनमें दो जोड़ी ट्रेनों को मेगा ब्लॉक के कारण देहरादून-हरिद्वार के बीच निरस्त किया गया था। तीन गाड़ियों को 180 मिनट तक देरी से चलाया जा रहा था। देहरादून स्टेशन पर एक सप्ताह के मेगा ब्लॉक के दौरान 22545-46 देहरादून-लखनऊ एक्सप्रेस व 12369-70 कुंभ एक्सप्रेस को देहरादून-हरिद्वार के बीच निरस्त किया गया था। इसके अलावा 14229-30 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस को 180 मिनट देरी से चलाया जा रहा था। अब सभी गाड़ियों का संचालन सामान्य हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें