बरेली में बदायूं की युवती ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी ननिहाल में रह रही थी। नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। बताया गया कि मंगेतर से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह फंदे से लटक गई।
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मंगेतर से विवाद होने के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बदायूं जिले के खेड़ा निवासी 18 साल की रिमझिम अपनी नानी शीला के घर शहर के बंसीनगला में रहती थी। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी थी और नवंबर में शादी होनी थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे आहत होकर रिमझिम ने सोमवार रात नानी के घर पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
फोन की होगी जांच
मंगलवार सुबह परिवारवालों को जानकारी हुई तो पुलिस बुलाई गई। रिमझिम चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। शादी की तैयारी वाले घर में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की मंगेतर से कहासुनी के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उसके मोबाइल फोन की जांच की जाएगी।