फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, अयोध्या-काशी का सफर हुआ आसान

Wed, 27 Aug 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली समेत पश्चिमी यूपी से अयोध्या-काशी का सफर आसान हो गया है। बुधवार से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या होते हुए वाराणसी तक शुरू हो गया। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ महीने के इंतजार के बाद बुधवार से 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या होते हुए वाराणसी तक शुरू हो गया। बुधवार को यह ट्रेन बरेली जंक्शन पर सात मिनट देरी से पहुंची। यहां से चेयरकार में 80 यात्री और एग्जीक्यूटिव कोच में 15 यात्री सवार हुए। दो दिन पहले तक जहां इस गाड़ी में बरेली से लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी तक 60 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली थीं, वहीं एक दिन पहले चेयरकार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में बस 25-30 सीटें ही बची थीं।

विज्ञापन


मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को दिसंबर 2024 में वाराणसी तक विस्तार दिया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से गाड़ी को वाराणसी तक नहीं चलाया जा सका। बरेली से अयोध्या धाम और वाराणसी के लिए वंदे भारत जैसी कोई लग्जरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन नहीं है। ऐसे में लोगों को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत के वाराणसी तक संचालन का बेसब्री से इंतजार था। 

विज्ञापन

यह है समय सारिणी 
22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8:35 बजे मुरादाबाद और 9:58 बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बुधवार को यह ट्रेन सात मिनट देरी से 10:05 पर बरेली पहुंची। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे लखनऊ, 3:53 बजे अयोध्या धाम और शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में बृहस्पतिवार से 22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत वाराणसी से सुबह 9:10 बजे चलने के बाद 11:40 अयोध्या धाम, दोपहर 1:40 बजे लखनऊ, शाम 5:17 बजे बरेली आएगी। इसके बाद 6:50 बजे मुरादाबाद और रात 9:05 बजे मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें