अन्य ट्रेनों से दोगुना है किराया
गौर करने की बात यह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी में बरेली-लखनऊ के बीच किराया 900 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 1575 रुपये है। लखनऊ-बरेली के बीच यात्रा पूरी करने में तीन घंटे 58 मिनट का समय लेने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर श्रेणी में यह किराया 210 रुपये, एससी तृतीय में 560, द्वितीय श्रेणी में 765 और प्रथम में 1260 रुपये है। ऐसे में यात्री वंदे भारत के स्थान पर यात्रा के लिए अन्य नियमित ट्रेनों को तवज्जो दे रहे हैं।
27 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार
संचालन शुरू होने के बाद से ही मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिल रहे थे। 50 फीसदी से ज्यादा खाली सीटों के साथ दौड़ रही इस गाड़ी को 27 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक चलाया जाएगा। इस गाड़ी में सीट बुकिंग की स्थिति काफी धीमी है।
आठ कोच की ट्रेन में चेयरकार श्रेणी के सात कोच में 546 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी के एक कोच में 52 सीटें हैं। गौर करने की बात यह है कि 27 से 31 अगस्त तक चेयरकार में 380 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 22 से 35 तक सीटें खाली हैं। एक ओर जहां लखनऊ-बरेली के बीच अन्य ट्रेनों में नो रूम और वेटिंग है, दूसरी ओर दोनों वंदे भारत ट्रेनों में सीटें खाली हैं।