हाफिजगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज तिराहे पर रविवार को टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार आठ कांवड़ियों में से छह ने कूदकर जान बचाई, जबकि तीन अंदर फंस गए। वैन में आग भी लग गई। गनीमत रही कि साथी कांवड़ियों ने आग को तुरंत बुझा दिया। राहगीरों ने शीशा तोड़कर फंसे यात्रियों को निकाला।
पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत कचहरी के पास से कांवड़ियों का जत्था कछला जा रहा था। आठ कांवड़िये वैन में सवार थे। बाकी कांवड़ यात्री बाइक से पीछे आ रहे थे। हाफिजगंज तिराहे के पास टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। छह कांवड़ियों ने कूदकर जान बचाई, जबकि तीन उसमें फंस गए। वैन पलटने से आग लग गई। गनीमत रही कि साथी कांवड़ियों उसको तुरंत बुझा दिया। पास से गुजर रहे राहगीरों ने वैन का शीशा तोड़कर फंसे कांवड़ियों को निकाला। उनके कुछ चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वैन को सड़क से हटवाया। इस बाबत सीओ नवाबगंज नीलेश ने बताया कि वैन में सवार सभी कांवड़िये सुरक्षित हैं। उनको दूसरे वाहन से गंगाघाट के लिए रवाना कर दिया गया है।