इधर, छात्रा के नहीं आने पर शिक्षिका ने परिजनों से संपर्क साधा। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी विद्यालय गई है। इसके बाद खलबली मच गई। परिवार के लोग स्कूल पहुंच गए। स्कूल का सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ वैन चालक से संपर्क साधा।
बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: 'फैसला आने से पहले ही निपटा देंगे', आरोपियों ने दी थी धमकी; जानिए पूरा घटनाक्रम
देर रात आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
परिजनों ने थाने में तहरीर देने की धमकी दी तो आरोपी छात्रा को स्कूल में छोड़कर भाग गया। शुरू में मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात पीड़ित की ओर से कांट थाने में तहरीर दी गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी वैन चालक 20 वर्षीय शिवांशु निवासी ददरौल को पॉलीटेक्निक कॉलेज के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
खबर से संबंधित वीडियो
स्कूल को जारी होगा नोटिस
वारदात में स्कूल की लापरवाही भी सामने आ रही है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त रुख अपनाने जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि नियमावली के विपरीत बिना सहायक के बच्चों को वैन से स्कूल लाया और भेजा जा रहा था। इस पर स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि ऐसी वारदात से आगे बचा जा सके।
वैन चालक को भाई मानती थी छात्रा
कांट। कक्षा आठ की छात्रा आरोपी वैन चालक को अपना भाई समझती थी। सोमवार को उसने ही घर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपने माता-पिता को देखकर छात्रा उनसे लिपटकर बिलख पड़ी। पुलिस के मुताबिक, वैन चालक करीब चार महीने से किशोरी को लेकर आ-जा रहा था। वह छात्रा से काफी अच्छे ढंग से पेश आता था। सोमवार को वैन में बच्चे कम देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। अपने माता-पिता को सामने देखकर किशोरी बोली कि वैन वाले भइया बहाने से घर ले गए थे।