बरेली के हाफिजगंज में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे दो छात्रों को मांस भरी वैन ने कुचल डाला, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय एक छात्र ने दम तोड़ दिया।
वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। गुस्साए परिजनों ने इसे लेकर काफी हंगामा किया। परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया जिसमें विश्व हिंदू परिषद की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों का साथ दिया।
इधर कई थानों की फोर्स ने जाकर मामला संभाला। परिजनों को बमुश्किल समझाने के बाद सबका पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में मांस लदा था।
फिलहाल गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने मांस की गाड़ी को वहां से निकलने नहीं दिया। गुस्साए परिजन तस्करों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।