बरेली। कोविड-19 टीकाकरण के नाम पर भी धांधली की शिकायतें मिल रही हैं। शहर निवासी गौरव ने सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है। उनका कहना है कि उन्होंने कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया था मगर वह लॉकडाउन की वजह से टीकाकरण कराने नहीं जा सके। उसके बावजूद उनके मोबाइल पर टीका लगाए जाने का मेसेज आ गए।
गौरव सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन लगाने के नाम पर गड़बड़ हो रही है। उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें छह अप्रैल को सुभाष नगर सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने का एप्वाइंटमेंट मिला था। लॉकडाउन की वजह से वह उस दिन संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच सके। फिर भी उनके मोबाइल पर मेसेज आ गया कि उन्हें वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।