फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के छात्र का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। स्कूल पढ़ने गए छह साल के छात्र का शनिवार को गांव के ही एक तालाब में शव उतराता मिला। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना नीमागांव के गांव रारी निवासी शिवराज ने बताया कि उनके बड़े भाई शिवकुमार की मौत हो चुकी है। मेरा भतीजा अवनीश कुमार गौतम (6) गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार वाले परेशान हो उठे। अवनीश की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के लोग तालाब के किनारे शौच गए तो शव तालाब में उतराता देखा। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार वालों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने छात्र के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब का निरीक्षण किया। मृतक छात्र के परिवार वालों से पूछताछ की। मृतक के चाचा शिवराज ने आशंका जताई की अवनीश स्कूल से आते समय तालाब किनारे शौच करने चला गया होगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है। घरवालों ने किसी रंजिश से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें