फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने बहेड़ी में मारा छापा, गोदाम से 20 लाख रुपये की लकड़ी बरामद

Sat, 11 Jul 2026 05:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने शनिवार को बरेली के बहेड़ी में छापा मारा। टीम ने यहां धोबी तालाब रोड स्थित एक गोदाम से 20 लाख रुपये मूल्य की चोरी की खैर की लकड़ी बरामद की। गोदाम मालिक मौके से फरार हो गया। टीम बरामद लकड़ी लेकर उत्तराखंड लौट गई।
विज्ञापन
बहेड़ी के गोदाम में रखी गई खैर की लकड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने बरेली के बहेड़ी में छापा मारकर धोबी तालाब रोड स्थित एक गोदाम से 20 लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी चोरी कर लाई गई थी। टीम बरामद लकड़ी लेकर उत्तराखंड चली गई। जांच के बाद गोदाम मालिक और लकड़ी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के गौला बैराज से खटीमा तक फैले जंगलों से खैर की लकड़ी चोरी कर बहेड़ी में बेचने का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। दो दिन पहले उत्तराखंड के वन विभाग की टीम ने जंगल से लकड़ी चोरी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी और एक मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी और खटीमा की एसडीओ सावित्री गोस्वामी टीम के साथ बहेड़ी पहुंचीं।

गोदाम मालिक फरार
धोबी तालाब रोड पर स्थित गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से चोरी की लकड़ी मिली। टीम को देखकर गोदाम मालिक मौके से फरार हो गया। वन विभाग के अधिकारी इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी देखकर हैरान रह गए। उत्तराखंड के जंगलों से पिकअप के जरिये लिंक मार्गों से लकड़ी बहेड़ी तक पहुंच रही थी, लेकिन स्थानीय वन विभाग को इसकी खबर नहीं लगी। उत्तराखंड के अधिकारियों द्वारा सूचना देने के बावजूद स्थानीय वन विभाग के रेंजर या अन्य कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि बहेड़ी के वन विभाग को जंगल से रात में आने वाली लकड़ी की पूरी जानकारी रहती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी रात में निगरानी पर रहते हैं। नदेली रोड और उत्तम नगर लिंक रोड से यह लकड़ी आती है, जहां वन विभाग की रात्रि गश्त भी रहती है। 

उत्तराखंड वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के जंगलों से 20 लाख रुपये की सागौन की लकड़ी चोरी कर बहेड़ी के गोदाम में छिपाई गई थी। लकड़ी जब्त कर ली गई है और चोरी करने वालों तथा गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें