फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तराखंड के सीएम ने मांगी थी दिल्ली की ट्रेन, अटक गया प्रस्ताव

Sun, 28 Apr 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टनकपुर-दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन के संचालन की मांग फाइलों में दबकर रह गई। तीन मार्च 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर से मुख्य सचिव ने पूर्णगिरि मेले के मद्देनजर इस ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को भेजा था। 21 मार्च को डीआरएम के अनुमोदन और विशेष ट्रेन की समय सारणी के साथ प्रस्ताव मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर को भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान 05307/05308 टनकपुर-बरेली-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई। साथ ही, सप्ताह में पांच दिन संचालित होने वाली टनकपुर-मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन की अवधि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया पर टनकपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी।
टनकपुर से बरेली होते हुए दिल्ली के लिए 12035 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस एक मात्र ट्रेन है। इसके अलावा रेलवे ने हाल ही में 05094 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलने वाली यह ट्रेन भी बरेली से दिल्ली होते हुए राजस्थान के दौराई तक जाती है। पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टनकपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन के संचालन की मांग की गई थी पर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की वजह से यह प्रस्ताव अटक गया। हालांकि, बरेली होते हुए टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस के संचालन की मांग पूरी कर दी गई।
विज्ञापन

पीलीभीत होते हुए लखनऊ के लिए रेलवे की नई लाइन शुरू होने के बाद इस बार कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। दूसरी ओर, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के नई ट्रेनों के संचालन संबंधी प्रस्ताव अब भी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें