फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री का भतीजा सौरभ बना हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने 18 नई हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें उत्तराखंड की पूर्व मंत्री के रिश्तेदार सौरभ राठौर, हनुमान दल के नेता की हत्या के आरोपी नैतिक सोनकर और सहारनपुर के टपरी शराब कांड से जुड़े मनोज जायसवाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने जोगी नवादा की चावल मंडी में फायरिंग व बलवा करने के आरोपी जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सौरभ का नाम अक्सर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति से जुड़ता रहा है। हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी के हत्यारोपी खुर्रम गौंटिया निवासी नैतिक सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी गई है। शराब कारोबारी ग्रीनपार्क निवासी मनोज जायसवाल की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
बारादरी पुलिस ने छिनैती व लूट के आरोपी हजियापुर निवासी उत्तम पटेल, धोखाधड़ी के आरोपी हजियापुर के रामबाबू, मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी रोहली टोला के मुजीब अहमद, लूट के आरोपी हजियापुर के अरशद, जानलेवा हमले के आरोपी जगतपुर के अंशु पटेल, चोरी व नकबजनी के आरोपी सूफी टोला के आरिश, हत्या व नकबजनी के आरोपी संजयनगर निवासी आकाश ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खोली हैं। एजाजनगर गौंटिया के अफजाल हुसैन उर्फ मुल्ला की मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

मीरगंज पुलिस ने पशु तस्करी के आरोपी मोहल्ला सूफी टोला के अफजाल, अरशीन कुरैशी, निजाम, मीरखां बाबर नगर निवासी शहीद उर्फ भूरा की हिस्ट्रीशीट खोली। नकबजनी के आरोपी मसीहाबाद निवासी अनिल कुमार की हिस्ट्रीशीट खोली है। शाही पुलिस ने लूट व मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी दुनका निवासी लालता प्रसाद की हिस्ट्रीशीट खोली है। शीशगढ़ पुलिस ने गोकशी के आरोपी जाफरपुर निवासी काले की हिस्ट्रीशीट खोली है।
वर्जन
जिले में लगातार हिस्ट्रीशीट खोली जा रही हैं। 18 और हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। संबंधित थानों की पुलिस को इनकी निगरानी का निर्देश दिया है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें