बरेली। रांची में आयोजित 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। इसमें बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया।
उप्र की टीम ने असम और केरल की टीमों के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। मणिपुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश को 0-2 से हार झेलनी पड़ी। वहीं, सेमीफाइनल में बिहार की टीम से 0-2 से हार मिली। इस कारण उप्र की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों में से बरेली के कृष्णा चावला, बादल, अनमोल, कृष्णा सागर, अक्षत, दिग्विजय, समर और देवांश ने योगदान दिया। इनके अलावा शाहजहांपुर के देवांश व वैभव, लखीमपुर के अभिमान कश्यप, महोबा के सिद्धांत और बागपत के शिवा, राहुल और जयंत टीम में शामिल रहे।
टीम के साथ मौजूद आईटीबीपी के पूर्व अधिकारी तान सिंह, कोच मीना कुमारी और एसोसिएशन कोच राम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उत्तर प्रदेश सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष कार्तिक आनंद और महासचिव सुमिल एस सीरिया ने टीम को बधाई दी। संवाद