बरेली। गोवा में चल रही 35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने बिहार को एकतरफा शिकस्त दी। सोमवार को टीम स्वर्ण जीतने के इरादे से फाइनल मुकाबले में उतरेगी।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने बताया कि फाइनल मुकाबले के लिए सभी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं और स्वर्ण जीतना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। इस उपलब्धि पर सेपक टाकरा उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के महासचिव सुमिल एस सीरिया और अध्यक्ष कार्तिक आनंद ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
टीम के साथ संयुक्त सचिव और पूर्व आईटीबीपी अधिकारी तानसिंह मैनेजर के रूप में मौजूद हैं। कोच शुभम तिवारी और टीम मैनेजर खेम सिंह के निर्देशन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाया है। संवाद