फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झोपड़ी में सो रहा बच्चा आग में जिंदा जला, भीषण लपटों में चींखता रहा मासूम, मां बेहोश

Sat, 10 Nov 2018 02:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव भटिया के एक घर में अचानक आग लगने से आठ वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तिलहर के एसडीएम, सीओ ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भैया दूज के बाद दोपहर करीब तीन बजे गांव के सूरजपाल की पत्नी राधा घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास में ही उसका आठ वर्षीय बेटा शिवसागर बैठा था। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में छू गई। इससे छप्पर में आग लग गई। 

राधा ने पहले तो आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब आग उग्र हो गई तब वह चीखती हुई घर से बाहर की तरफ भागी, लेकिन बेटा शिवसागर घर के बाहर भागने के बजाय घर के अंदर भूसे वाली कोठरी के अंदर जा घुसा। 
विज्ञापन


इसी बीच शोर मचने पर सूरजपाल आ गया उसने बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन छप्पर का फूस तेजी से आग पकड़ रहा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

आग की लपटें अंदर कमरे तक भी चली गईं। अंदर से शिवसागर के चीखने की आवाज सुनने पर परिजनों को जानकारी हुई, लेकिन आग की तेज लपटों की वजह से उस तक कोई पहुंच नहीं पाया। 

बमुश्किल आग पर काबू पाने के बाद जब सूरजपाल कमरे में पहुंचा तो बेटे की मौत हो चुकी थी। बेटे के शव को देख मां राधा बेहोश हो गई। सूरजपाल के छह बेटे हैं, जिनमें शिवसागर सबसे छोटा था और तीन बेटियां हैं। सूचना पर तिलहर एसडीएम मोईन-उल-इस्लाम और सीओ मंगल सिंह रावत पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें