फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 30-12 से दी मात

Wed, 01 Apr 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन व जिला ओलंपिक संघ की ओर से फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 54वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन मैदान पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विभिन्न राज्यों की टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम झोंक दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंगलवार को कुल 17 मुकाबले खेले गए। दिन की शुरुआत दिल्ली की शानदार जीत के साथ हुई। मैच में दिल्ली की टीम ने पुडुचेरी को 21-03 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने भी अपना दबदबा कायम रखते हुए कर्नाटक को 30-12 से पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की।
पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 28-05 से, जम्मू और कश्मीर ने तेलंगाना को 21-02 से और राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 30-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। कुछ मैचों में कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। ओड़िशा ने कर्नाटक के खिलाफ 11-10 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

राजस्थान और झारखंड के बीच हुआ मुकाबला 25-25 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पंजाब की टीम ने भी दोहरी सफलता प्राप्त करते हुए मध्य प्रदेश को 22-08 और तमिलनाडु को 26-21 से मात दी। छत्तीसगढ़ ने गुजरात को, दिल्ली ने बिहार को और मणिपुर ने केरल को हराया।
हिमाचल प्रदेश की टीम ने तेलंगाना के खिलाफ 31-00 का स्कोर कर एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात ने उत्तराखंड को 21-08 से, बिहार ने पुडुचेरी को 19-09 से और आंध्र प्रदेश ने मणिपुर को 16-13 से हराकर जीत का स्वाद चखा। दिन का आखिरी मुकाबला हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ, जिसमें हिमाचल ने 20-03 से जीत दर्ज की।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि एमएलसी महाराज सिंह एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फ्यूचर विश्वविद्यालय के चांसलर मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार, अभिनव अग्रवाल, रौनक सिंह बग्गा, अंकुर किशोर सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें